फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: श्री हरिमंदिर साहिब तक चलाई जाएंगी गोल्फ कार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। डिप्टी कमिश्नर अमृतसर साक्षी साहनी ने रविवार को टाउन हाल से लेकर श्री हरिमंदिर साहिब तक के मार्ग पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की जरूरतों के लिए यहां जल्द ही गोल्फ कार्ट भी शुरू की जाएगी। इससे विशेष तौर पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहरों व कस्बों की सड़कों पर लोगों को पेश आने वाली समस्याओं दूर किया जाएगा। लोगों को सुरक्षित व बढ़िया यात्रा दी जाएगी। डीसी साहनी ने कहा कि वैसे तो यह मार्ग बहुत अच्छा है, लेकिन नगर निगम और अन्य विभागों के सहयोग से इसे और भी सुंदर बनाएंगे। इसके अलावा मार्ग पर कूड़ेदान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी व दुकानदारों को भी अपनी दुकानों के बाहर कूड़ेदान रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब तक जाने वाला सबसे पवित्र मार्ग है और वाहेगुरु ने उन्हें इस स्थान की सेवा सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें