फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से लौटे यात्री से पकड़ा 21.69 लाख का सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम (प्रीवेंटिव) कमिश्नरेट के एयर इंटेलिजेंस की टीम ने बुधवार को दुबई से लौटे एक यात्री से 21 लाख 69 हजार रुपये कीमत का सोना पकड़ा है। यह जानकारी कस्टम कमिश्नर राहुल नानगरे ने मीडिया को दी।
विज्ञापन

कस्टम कमिश्नर नानगरे ने बताया कि 16 नवंबर को स्पाइस जेट एयरलाइन की फ्लाइट दुबई से उड़ान भरने के बाद एसजीआरडी एयरपोर्ट, अमृतसर में लैंड की। इस दौरान ग्रीन चेनल के दौरान एक यात्री को रोककर उसके सामान की तलाशी ली। एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने इस यात्री की फिजिकली भी तलाशी ली। इस दौरान उसके सामान में से लिक्विड फार्म में सोना बरामद किया गया, जिसका वजन 410 ग्राम पाया गया। उन्होंने बताया कि यात्री से बरामद सोने को जब्त करने के बाद उसके खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें