फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: हवाई अड्डे से सोने की तस्करी के तीन मामलों का खुलासा, पौने दो किलो सोना बरामद

Thu, 05 Mar 2020 05:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे में तैनात सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने सोने की तस्करी के तीन मामलों का पर्दाफाश कर एक किलो 856 ग्राम सोना बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत 84 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि 26 फरवरी को दुबई-अमृतसर के बीच उड़ने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या नंबर-192 से दो यात्री श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि यह सोने की तस्करी में शामिल है। दोनों यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ।

इसके बाद इन दोनों यात्रियों की शारीरिक जांच की गई। इस जांच में पाया गया कि दोनों आरोपियों ने सोने का पेस्ट बनाकर उसे अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा कर रखा हुआ है। दोनों यात्रियों से 662 ग्राम सोना बरामद किया गया। चार मार्च को इसी उड़ान से आए एक यात्री ने भी इसी तरह 435 ग्राम सोना पेस्ट बना कर छिपाया हुआ था। कमिश्नर के अनुसार तस्करों ने अब शरीर के गुप्त अंगों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है जहां से सोना बरामद करना बहुत कठिन है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार मार्च को उज्बेकिस्तान से सोने की तस्करी कर रही तीन महिलाओं से 759 ग्राम सोना बरामद किया गया था। यह महिलाएं इस सोने को चेन, अंगूठी के साथ-साथ हेयर पिन के रूप में लेकर श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। विभाग ने सोना जब्त कर इनके विरुद्ध कस्टम के नियमों के अनुसार कार्रवाई की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें