फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: ज्ञानी जगतार सिंह लुधियाना नियुक्त किए गए श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह सेवानिवृत्त हो गए है। शिरोमणि कमेटी की कार्यकारिणी ने श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी के रूप में कार्यरत सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह को सेवानिवृत्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

उनके स्थान पर एडिशनल मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह लुधियाना को श्री हरिमंदिर साहिब का मुख्य ग्रंथी नियुक्त कर दिया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने पंथक भावनाओं के अनुरूप अपनी सेवाएं दी हैं, जिसकी एसजीपीसी कार्यकारिणी कमेटी ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह द्वारा दी गई सेवाओं के संबंध में 26 नवंबर 2022 को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में एक समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें