संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गुरुनगरी में भी श्री गणेश चतुर्थी का महाउत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं की ओर से गणपति बप्पा की मूर्तियों को धार्मिक परंपरा के अनुसार अपने घरों में विराजमान किया। सुबह और शाम को गणपति महाराज की भी आरती का गायन हुआ। सारा दिन महानगर के श्री दुर्गयाणा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में गणपति जी की पूजा आराधना होती रही।
शनिवार को श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भक्तों ने ढोल धमाके के साथ श्री गणपति बप्पा जी को अपने-अपने घरों में सुशोभित किया। पुजारियों द्वारा नवग्रह पूजन किया गया । श्री गणेश भक्तों द्वारा रंग बिरंगी लाइटिंग से साथ सजाए गए सिंहासन पर श्री गणपति बप्पा जी को सुशोभित किया। सुबह से ही लोग अपने घरों में श्री गणपति बप्पा को ढोल धमाके तथा जय श्री गणेश के जयकारे लगाते हुए धार्मिक रंग में झूमते हुए दिखाई दिए। मंदिरों घरों तथा कई सोसाइटियों द्वारा सिद्धिविनायक श्री गणेश जी महाराज का पूजा अर्चना की गई। भक्तजनों द्वारा श्री गणपति बप्पा जी की प्रतिमा के समक्ष मोदक, पान, कनेर के फूल, लड्डू व अन्य पूजा सामग्री के साथ भोग लगाकर श्री गणपति बप्पा जी की आरती की। महिलाओं ने व्रत रख कर श्री गणेश चतुर्थी का दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया।