संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पुलिस ने बीएसएफ के साथ जॉइंट ऑपरेशन के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार कर पांच किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के नाम कुलदीप सिंह निवासी गांव तेडा राजपूतां, कृपाल सिंह निवासी अजनाला, जतिंदर सिंह निवासी मुहार और गुरप्रीत सिंह निवासी मंडियाला है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर हेरोइन तस्करी का कारोबार कर रहे हैं। वह पहले भी ड्रोन के जरिये कई बार पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवा चुके हैं। अब आज फिर से आरोपियों ने ड्रोन के जरिए अजनाला इलाके में पांच किलो हेरोइन की खेप मंगवाई है। इसी के तहत बीएसएफ के साथ संपंर्क स्थापित कर ट्रैप लगाया गया और आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। इनमें से आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ पहले भी एसएसओसी में केस दर्ज है। आरोपी फरार चल रहा था।