फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब लाैटा जग्गू भगवानपुरिया: सात माह बाद असम की जेल से निकला गैंगस्टर, देर रात अमृतसर लेकर पहुंची पुलिस

Thu, 30 Oct 2025 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर की हत्या के बाद उसे पहली बार अमृतसर और बटाला पूछताछ के लिए लाया गया है। हरजीत कौर की इसी साल जून में शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
जग्गू भगवानपुरिया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया सात महीने बाद एक बार फिर पंजाब लौट आया है। उसे देर रात असम की जेल से ट्रांजिट के जरिए अमृतसर लाया गया। पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच करीब रात एक बजे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लेकर पहुंची, जहां से उसे सीधे बटाला ले जाया गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया था।
 
जग्गू भगवानपुरिया को मार्च महीने में असम की जेल में शिफ्ट किया गया था। उस पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, फिरौती और गैंगवार से जुड़े केस शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसे अमृतसर और बटाला में दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए लाया गया है। उसकी पेशी को लेकर पुलिस ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

गौरतलब है कि जग्गू भगवानपुरिया का नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आ चुका है, जिसमें गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस भी शामिल है। पुलिस अब उसकी कोर्ट पेशी के दौरान संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें