फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन वाला इश्क: लूडो खेलते-खेलते हुआ पाकिस्तानी युवक से प्यार, राजस्थान से अमृतसर पहुंची विवाहिता

Wed, 05 Jan 2022 10:39 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अली और शिवानी एक दूसरे से ऑनलाइन चैटिंग करने लगे थे और व्हाट्सएप पर भी अली से कई बार उससे बात की। उसे बस इतना पता है कि अली पाकिस्तान में रहता है। इससे ज्यादा उसे अली के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
अमृतसर में पाकिस्तान जाने के लिए आई महिला को पुलिस ने समझाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल पर खेले जाने वाले खेल युवाओं के दिमाग पर इतना असर करते हैं कि वे ऑनलाइन दोस्ती होने पर हर सीमा को तोड़ अपने दोस्तों से मिलने को बेकरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर में सामने आया है। बुधवार सुबह अमृतसर में जलियांवाला बाग के पास एक महिला ने अटारी जाने के लिए वाहन के बारे में किसी से पूछा। इस पर वहां खड़े सुरक्षा अधिकारी नरिंदर सिंह को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने महिला से पूछताछ की। 

शादीशुदा है महिला, दो साल का बच्चा भी 

महिला ने बताया कि वह पाकिस्तान में अपने दोस्त से मिलने जाना चाहती है। राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली शिवानी ने बताया कि उसकी शादी मोनू से हो चुकी है। उसका दो साल का एक बच्चा है। छह माह पहले मोबाइल फोन पर लूडो खेलते-खेलते उसकी पाकिस्तान के अली नामक युवक से दोस्ती हो गई। अली ने उसे अपने पास बुलाया और कहा कि वह राजस्थान से अमृतसर पहुंच जाए। अमृतसर में जलिंयावाला बाग के पास से उसे टैंपो या कोई अन्य वाहन अटारी पहुंचा देगा। वह अटारी से उसे ले जाने के लिए अपने एक दोस्त को भेजेगा, जो उसे उसके पास ले आएगा।

युवक से करती थी ऑनलाइन चैटिंग 

शिवानी ने बताया कि इसके बाद वह अपने पति और बच्चे को छोड़कर दोस्त से मिलने के लिए पाकिस्तान के लिए घर से निकली और बुधवार सुबह अमृतसर पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि अली और शिवानी एक दूसरे से ऑनलाइन चैटिंग करने लगे थे और व्हाट्सएप पर भी अली से कई बार उससे बात की। उसे बस इतना पता है कि अली पाकिस्तान में रहता है। इससे ज्यादा उसे अली के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


एसीपी ईस्ट मनजीत सिंह ने बताया कि शिवानी के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। वे राजस्थान से अमृतसर के लिए निकल चुके हैं। उनके देर रात अमृतसर पहुंचने की संभावना है। परिजनों के यहां पहुंचने पर शिवानी को उनके हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें