फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहखुर टीकाकरण मुहिस की हुई शुरुआत, पूरे पंजाब में बचाव के लिए लगाए जाएंगे फ्री टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार के पशु पालन विभाग की ओर से एनएडीसीपी कार्यक्रम के तहत मुंहखुर टीकाकरण मुहिम की शुरुआत शुक्रवार को बटाला के नजदीकी गांव दयालगढ़ में की गई। वहां आयोजित राज्य स्तरीय समागम में राज्य के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम को कामयाब करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि मुंहखुर टीकाकरण के साथ-साथ पशुओं के कान पर 12 नंबर का टैग लगाया जाएगा। यह टैग आधार कार्ड की तरह पशु की पहचान, मालिक का पता, वैक्सीन की तारीख और एआई की तारीख के बारे में जानकारी देगा। विभाग की ओर से सारे काम को ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए पशु पालन, बकरी पालन, सूर पालन सहायक धंधे जरूर शुरू करें। पशुपालन विभाग के संयुक्त निर्देशक डॉ. संजीव खोसला ने बताया कि मुंहखुर का रोग एक विषाणु से होने वाला रोग है। मौके पर एसएसपी बटाला रछपाल सिंह, एसडीएम बलविंदर सिंह, डॉ. गुरदेव सिंह, डॉ. नरेश कोछड़ इंचार्ज पंजाब वेटरिनरी वैक्सीन इंस्टीट्यूट लुधियाना, डॉ. अमरजीत सिंह, सुभाष चंद्र डीवीआई, कुलदीप सिंह वीआई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें