फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी

Mon, 22 Jul 2024 06:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सरदार सिंह निवासी कृष्ण मंदिर वाली गली नारायणगढ़ छेहरटा ने पुलिस को बताया है कि उसने विदेश जाने के लिए सर्वजीत सिंह निवासी गुरु नानक वाड़ा पुतलीघर, उपेंद्र सिंह मदान निवासी रतन चंद्र रोड माल रोड इस समय निवासी सिडनी ऑस्ट्रेलिया, जरनैल सिंह और धर्मेंद्र सिंह के साथ संपर्क किया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था। उनसे 17 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो विदेश भेजा न ही रुपये लौटाए। उलटा आरोपियों द्वारा उसे धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ थाना से छेहरटा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें