फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 3.62 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 3.62 लाख की ठगी करने के आरोप में कांस्टेबल पर मामला दर्ज किया है। कांस्टेबल गिरफ्त से बाहर है। सतिंदर सिंह पुत्र स्व. मनजीत सिंह निवासी हेमराजपुर ने बताया कि पंजाब पुलिस के कांस्टेबल गगनदीप सिंह निवासी छोटा जौड़ा सिंघा हाल निवासी जालंधर के साथ उनकी अच्छी जान पहचान है। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे पंजाब पुलिस में भर्ती करवा सकता है। इसके एवज में 3.62 लाख रुपये लगेंगे। उसके झांसे में आकर उसने उक्त राशि आरोपी को दे दी। बाद में न तो आरोपी ने उसे भर्ती करवाया और न ही उसके पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें