फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पुर्तगाल की जगह सर्बिया भेजकर की 10 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। ट्रेवल एजेंट ने पुर्तगाल की जगह युवक को सर्बिया भेज दिया। पीड़ित काफी समय तक सर्बिया में भटकने के बाद देश लौट आया। थाना भैणी मियां खां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी पुरानी बागड़ियां ने बताया कि वह विदेश जाकर आजीविका कमाना चाहता था। इसके चलते उसने आरोपी जतिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी नैनोकोट के साथ संपर्क किया। आरोपी ने उसे वर्क परमिट पर पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ले लिए। उसे पुर्तगाल के बजाय सर्बिया भेज दिया गया, वहां पर काफी दिन भटकने के बाद वह लौट आया। डीएसपी (डी) की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई मोहन लाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें