फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत: बर्मिंघम से अमृतसर पहुंचे चार यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती

Sat, 25 Dec 2021 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि शनिवार सुबह बर्मिंघम से एक फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी जिसमें आए चार यात्री संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्मिंघम से शनिवार को अमृतसर पहुंची फ्लाइट से आए चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची फ्लाइट से आए चारों यात्री रैपिड पीसीआर टेस्ट के पॉजिटिव पाए गए। अमृतसर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने तुरंत उन्हें बाकी सभी से अलग कर दिया और इसकी सूचना पंजाब सरकार को दे दी। अमृतसर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से इन यात्रियों को गुरु नानक देव अस्पताल के कोविड वार्ड में पहुंचा दिया गया है, जहां इनका ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए सेकेंड टेस्ट किया जाएगा। अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि शनिवार सुबह बर्मिंघम से एक फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी जिसमें आए चार यात्री संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें