फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: परिवहन मंत्री राजा वड़िंग ने अरविंद केजरीवाल को होटल में घेरा, बादलों की बसों पर हुई चर्चा

Sat, 25 Dec 2021 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच मुलाकात इसलिए अहम थी क्योंकि राजा वड़िंग लगातार दिल्ली सरकार की तरफ से पंजाब की सरकारी बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक न जाने का मुद्दा उठा रहे थे।
विज्ञापन
अमृतसर में अरविंद केजरीवाल से मिलते राजा वड़िंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को होटल हयात में घेर लिया। राजा वड़िंग ने केजरीवाल से बादल परिवार की दिल्ली एयरपोर्ट तक चलने वाली इंडो कैनेडियन बसों के बारे में पूछा और कहा कि बादल इसके जरिए रोजाना लाखों रुपये कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडो कैनेडियन ट्रांसपोर्ट के संचालक यात्रियों से 3000 प्रति सवारी वसूल करते हैं। इस पर अरविंद केजरीवाल ने उन्हें परिवार सहित दिल्ली आमंत्रित करते हुए भरोसा दिलाया कि दिल्ली और पंजाब सरकार इसके लिए शुरुआत कर सकती है। 

या हमें इजाजत दें या खुद बस चलाए दिल्ली सरकार

राजा वड़िंग ने उन्हें कहा था कि पंजाब सरकार की बस 1200 रुपये लेकर यात्री को दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचा सकती है। या तो पंजाब सरकार को बस चलाने की इजाजत दें या इसके लिए दिल्ली सरकार अपनी बस चलाएं। उन्होंने कहा कि इससे पहले वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए गए थे जहां उन्हें पता चला कि वह अमृतसर में है तो वे अमृतसर पहुंच गए।

वड़िंग को करना पड़ा इंतजार, केजरीवाल ने दिया दिल्ली आने का निमंत्रण

इससे पहले राजा वड़िंग को होटल हयात में एक घंटे तक केजरीवाल का इंतजार करना पड़ा। बाद में केजरीवाल ने उनके लिए चाय भी मंगवाई और परिवार सहित दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया। राजा वड़िंग ने बताया कि उन्होंने दिल्ली सरकार को पंजाब सरकार की बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक चलाने के लिए 13 बार पत्र लिखे लेकिन उन्हें इसका कोई भी जवाब नहीं मिला। इस पर अरविंद केजरीवाल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि दिल्ली सरकार अवैध रूप से चलने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों के दौरान दिल्ली सरकार ने अलग-अलग राज्यों से दिल्ली एयरपोर्ट तक आने वाली 115 बसों को बंद किया और 200 से ज्यादा बसों के चालान किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें