फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नशा तस्करों की डेढ़ करोड़ की जायदाद जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन में नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत जिला पुलिस ने चार अंतरराष्ट्रीय तस्करों की डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की जायदाद जब्त कर ली है। एसपी (आई) जगजीत सिंह वालिया और डीएसपी सुखनिंदर सिंह ने बताया कि थाना खेमकरण के गाव चक्कवालिया निवासी तस्कर सारज सिंह की चार कनाल 16 मरले उपजाऊ जमीन के अलावा रिहायशी मकान जब्त किया गया है। इसकी कीमत 12 लाख 94 हजार 575 रुपये है।
विज्ञापन

इसी प्रकार रणजोध सिंह निवासी गाव मेहंदीपुर की 2 कनाल 8 मरले जमीन के अलावा रिहायशी मकान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 8 लाख 89 हजार 875 रुपये बताई जाती है। थाना खालड़ा के अधीन आते गाव माड़ी उधोके निवासी जसकरण सिंह की 36 कनाल 8 मरले उपजाऊ जमीन और एक रिहायशी मकान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 88 लाख 85 हजार रुपये है। गांव राजोके निवासी तस्कर स्वर्ण सिंह की 17 कनाल 9 मरले और एक घर जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 40 लाख 71 हजार 875 रुपये है। एसपी वालिया ने बताया कि जिले में अब तक 28 तस्करों की जायदाद जब्त की जा चुकी है, जिसकी कीमत 21 करोड़ 21 लाख 48 हजार 235 रुपये बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें