फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पिस्तौल के बल पर मेडिकल स्टोर से 5.5 लाख रुपये लूटने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से 50 हजार रुपये, दो पिस्तौल और बाइक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कोतवाली थाने की पुलिस ने कटरा शेर सिंह स्थित दवा दुकान से पिस्तौल के बल पर 5.5 लाख रुपये की लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार 500 रुपये, दो पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है। यह जानकारी एडीसीपी सिटी-1 डा. मेहताब सिंह ने देते हुए बताया कि पुलिस आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ कर रही है।

एडीसीपी सिंह ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झब्बाल रोड अमृतसर पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले प्रिंसपाल सिंह उर्फ सिद्धू, तरनतारन के थाना सराए अमानत खां के गांव लहियां निवासी मनमोहन सिंह उर्फ मोहन, गांव इब्बन कलां के गुरजिंदर सिंह उर्फ गुरी और अमृतसर के गोदाम मोहल्ला निवासी सुनील कुमार उर्फ सुनील कुमार के रूप में बताई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात कटरा शेर सिंह में हुई इस लूट की वारदात के बाद कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह और सीआईए-1 स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
सुनील के खिलाफ तीन आपराधिक केस हैं दर्ज
गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार उर्फ सुनील के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक केस दर्ज हैं। एक केस एनडीपीएस एक्ट का इस्लामाबाद थाने में, दूसरा रेलवे प्रॉपर्टी एक्ट का जीआरपी थाने में और तीसरा केस हकीमां गेट थाने में दर्ज है। दूसरे आरोपी प्रिंसपाल सिंह तरनतारन के झब्बाल थाने और सुल्तानविंड में एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज हैं। वहीं लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी गुरजिंदर सिंह उर्फ गुरी के खिलाफ झब्बाल थाने में एनडीपीएस एक्ट में एक केस दर्ज है।
विज्ञापन

यह है मामला
फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित वृंदावन गार्डन निवासी नितिश सरीन का कटरा शेर सिंह में मेडिकल स्टोर हैं। मंगलवार रात करीब 9:50 बजे वह स्टोर बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान हाथों में पिस्तौल थामे चार नकाबपोश युवक दुकान में घुस आए और स्टाफ से मोबाइल छीनकर पिस्तौल के बल पर गल्ले में रखे 5 लाख 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें