फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: तेजधार हथियारों से पूर्व सैनिक की हत्या

Wed, 06 Aug 2025 11:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खडूर साहिब। जिला तरनतारन के गांव बुर्ज नत्थुपुर में पूर्व सैनिक अंग्रेज सिंह की मंगलवार की रात को तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। हत्या का कारण ढाई हजार रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
आरोपी शमशेर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। गांव बुर्ज नत्थुपुर निवासी कुलबीर सिंह का बेटा अंग्रेज सिंह सेना से रिटायर होकर निजी कंपनी के माध्यम से गार्ड की नौकरी कर रहा था। अंग्रेज सिंह के घर के बाहर दुकानें हैं। एक दुकान सुखविंदर सिंह के लड़के शमशेर सिंह को किराए पर दी थी, जिसने बाद में उक्त दुकान छोड़ दी। दुकान के पुराने किराए के हिसाब मुताबिक शमशेर सिंह की ओर ढाई हजार रुपये बनते थे। अंग्रेज सिंह ने हिसाब दिखाकर शमशेर सिंह से कई बार पैसे मांगे, लेकिन शमशेर सिंह ने हिसाब में फर्क कहकर उक्त पैसे अदा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम पैसे लेने के लिए अंग्रेज सिंह शमशेर सिंह के घर गया, लेकिन घर में शमशेर सिंह नहीं मिला। कुछ देर के बाद अंग्रेज सिंह को ढूंढते हुए शमशेर सिंह अपने साथियों समेत गांव में जा रहा था। आरोपी शमशेर सिंह ने अंग्रेज सिंह को अकेला देखकर तेजधार हथियार से सिर पर वार किया। गंभीर घायल अंग्रेज सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि अंग्रेज सिंह का शव कब्जे में लेने के बाद पट्टी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। शमशेर सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें