फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावन स्वरूपों के लापता होने के मामले की जांच हाईकोर्ट की पूर्व जज नविता सिंह के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने 267 पावन स्वरूपों के लापता होने के विवाद की जांच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त जज नविता सिंह को सौंप दी है। इसमें भाई ईशर सिंह तेलगांना उनको सहयोग करेंगे। जांच कमेटी एक महीने के भीतर इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त को सौंपेगी। रिपोर्ट पर पांच सिंह साहिबान की बैठक में चर्चा होगी। उसके बाद, जो भी आरोपी पाया गया, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यदि जरूरत महसूस हुई तो सिख विद्वानों, गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में स्थापित गोल्डन ऑफसेट प्रिंटिंग विभाग में कार्यरत पूर्व व वर्तमान अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ अकाउंटेंट की सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बताया कि यह मामला बहुत ही संवेदनशील है। देश-विदेश की संगत ने श्री अकाल तख्त साहिब के साथ संपर्क स्थापित कर सच्चाई का पता लगाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

दबे-कुचले सिखों की मदद के लिए स्थापित होगा सिख सहायता फंड
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ने जरूरतमंद सिख युवकों, सिख विधवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों के साथ-साथ दबे कुचले और मानसिक रूप से कमजोर सिखों की मदद के लिए जल्द ही एक सिख सहायता फंड स्थापित करने की घोषणा की है। इस फंड के लिए जत्थेदार सिख बुद्धिजीवियों, विद्वानों, पूर्व व वर्तमान बैंकरों, वकील, डॉक्टरों व भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर हुए अधिकारियों पर आधारित एक कमेटी का गठन करेंगे। यह कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की निगरानी में फंड इकट्ठा कर उक्त लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
श्री अकाल तख्त सिखों को उपलब्ध करवाएगा सांझा डिजीटल प्लेटफार्म
सोशल मीडिया में सिखों के बारे में हो रहे दुष्प्रचार को रोकने, सिख विरोधी साजिशों को बेनकाब करने व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की विचारधारा का प्रचार करने के लिए श्री अकाल तख्त सिख कौम को जल्द एक सांझा डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध करवाएगा। आगामी पांच सिंह साहिबान की बैठक में सांझा डिजीटल प्लेटफार्म की रुपरेखा तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। इस प्लेटफार्म पर बैठक में ही अंतिम निर्णय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें