भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता आरपीएस मैनी को पार्टी में शामिल कर मुंह मीठा करवाते शिरोमणि अकाल?
- फोटो : AMRITSAR
अमृतसर। पूर्व मंत्री अनिल जोशी के साथ कई वर्षों तक काम करने वाले व भाजपा के पूर्व प्रवक्ता आरपी सिंह मैनी अपने साथियों सहित शिअद (बादल) में शामिल हो गए। अमृतसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिअद (बादल) के अध्यक्ष ने मैनी व उनके साथियों को सिरोपा भेंटकर अकाली दल में शामिल किया। सुखबीर बादल ने मैनी को शिअद के प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर बादल ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर भाजपा में ही विरोध है। पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी सहित कई भाजपा नेता कृषि कानूनों को लेकर अपनी सहमति जता चुके हैं। इस अवसर पर बिक्रम सिंह मजीठिया, गुलजार सिंह रणिके, वीर सिंह लोपोके व गुरप्रताप सिंह टिक्का मौजूद थे।