अमृतसर। सरबत दा भला ट्रस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. एसपी सिंह ओबराय के प्रयास से कपूरथला के गांव धालीवाल का सुखजिंदर सिंह (45) का पार्थिव शव रविवार को सुबह दुबई से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर में पहुंचा। डा. ओबराए ने बताया कि सुखविंदर सिंह कई वर्ष पहले दुबई रोजगार की तलाश में गया था। 21-22 सितंबर को रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी। सुखजिंदर के परिवार ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत अपनी दुबई टीम से कागजी कार्रवाई पूरी करवा भारतीय दूतावास के सहयोग से शव अमृतसर पहुंचाया और परिवार को सौंपा। डा. ओबराए अब तक 211 शव उनके वारिसों तक पहुंचा चुके हैं। डा. ओबराए अनुसार कुछ दिन पहले ही ट्रस्ट की तरफ से राजस्थान के जयपुर के एक नौजवान का शव दुबई से वापस लाया गया था। मृतक देह लेने पहुंचे सुखजिंदर सिंह के रिश्तेदार सरवन सिंह, मलकीत सिंह, रुपिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, रजिंदर जीत सिंह ने सुखजिंदर सिंह का पार्थिव शव वतन लाने के लिए ओबराए का धन्यवाद किया।