फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को गुमराह कर रहीं विदेश मंत्री: मान

Fri, 15 May 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान ने कहा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इराक में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस  लाने में पूरी तरह असफल रही हैं। इसी कारण उनके सुरक्षित होने का झूठा ऐलान कर देश की जनता को गुमराह कर रही हैं।
विज्ञापन


आतंकियों के चंगुल से बच कर भारत पहुंचे हरजीत मसीह ने 39 भारतीय युवकों की आतंकियों की ओर से  हत्या का खुलासा करके मोदी सरकार की विदेश नीति की सचाई की पोल खोल दी है।

मान शुक्रवार को अमृतसर में आम आदमी पार्टी की ओर से शुरू की गई ‘बेईमान भगाओ पंजाब बचाओ’ चेतना यात्रा में हिस्सा लेने से पहले एससी आयोग के उपचेयरमैन डा राज कुमार के साथ एक बैठक के बाद सर्किट हाउस में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


आप सांसद ने कहा कि उन्होंने एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष डा राज कुमार वेरका के साथ भी बातचीत की है कि विदेशों में फंसे भारतीयों के सुरक्षित वापस लाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाए। इसके लिए वह भी संसद में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हरजीत मसीह के बयान को केंद्र सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। सुषमा स्वराज बार- बार देश वासियों को झूठे आश्वासन दे रही हैं कि सभी भारतीय नागरिक इराक में सुरक्षित है। जंतर मंतर पर प्रभावित परिवार आज भी अपने बच्चों की सकुशल वापसी के लिए आवाज उठा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि दो हजार से अधिक भारतीय ईराक में फंसे है और दर्द भरा दीवन निर्बाह कर रहे है। दो हजार प्रभावित लोगों की लिस्ट उनकी ओर से विदेश मंत्रालय को सौँपी गई है। परंतु अभी तक उनको मंत्रालय से कोई सार्थक जवाब नहीं मिला है। इस दौरान वहां मौजूद बटाला निवासी कंवलजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा भी काम के लिए इराक गया, परंतु उसका आज तक कोई पता नहीं कि वह किस हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें