फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बॉर्डर पर बीएसएफ का साथ देंगे पांच हजार होमगार्ड, पुलिस को चाहिए आधुनिक हथियार

Thu, 27 Mar 2025 01:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड एसएसपी चमनलाल शर्मा बोले- पुलिस की चुनौतियां दिनोंदिन बढ़ रहीं, केंद्र को करनी चाहिए मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बाॅर्डर पार से होने वाली नशे व हथियारों की तस्करी रोकने के लिए सरकार पांच हजार होमगार्डों की भर्ती करेगी। साथ ही 110 करोड़ रुपये एंटी ड्रोन सिस्टम इंस्टाल करने के लिए बजट में रखे हैं। रिटायर्ड एसएसपी चमनलाल शर्मा के मुताबिक बीएसएफ के जवानों के साथ सीमा पर होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे तो चौकसी और बढ़ेगी। यह भी जरूरी था कि राज्य की पुलिस को आधुनिक हथियार मिलें। पुलिस की चुनौतियां दिनोंदिन बढ़ रही हैं, इसलिए अत्याधुनिक हथियार मुहैया कराए जाने चाहिए।
सुरक्षा के लिहाज से देखा जाए तो पहले भी बीएसएफ और पंजाब पुलिस मिलकर काम करती रही है। आगे भी दोनों के बीच कम्युनिकेशन बैठाना जरूरी है। जिससे नशे और हथियारों के नेक्सेस को तोड़ा जा सके। मौजूदा समय की बात करें तो पुलिस प्रशासन पूरी तरह नशे का नेक्सेस तोड़ने में सक्षम है। पाकिस्तान का बाॅर्डर दूर-दूर तक फैला है। ऐसे में तस्कर कहीं न कहीं से फायदा उठाकर नशा व हथियार भेजने में सफल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की मदद के बिना होगा मुश्किल
चमनलाल शर्मा का कहना है कि होमगार्ड के जवानों की तैनाती का फैसला सराहनीय है। जहां बीएसएफ के जवानों की कमी होगी, वहां होमगार्ड के जवान आसानी से नजर रख पाएंगे। राज्य में पुलिस की कारगुजारी में सुधार लाने के लिए केंद्र को मदद करनी चाहिए। पंजाब सरकार भले ही अपने स्तर ही हर जरूरी सामान मुहैया करवाती है लेकिन अब भी पुलिस के पास आधुनिक हथियारों और इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है। जिसे केंद्र की मदद के बिना पूरा करना मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें