सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। वीरवार दोपहर को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पांच नकाबपोश युवकों ने लूट का प्रयास किया। सभी युवक चेहरे ढककर बैंक के अंदर दाखिल हुए।
दो युवक कुर्सियों पर बैठ गए जबकि तीन इधर-उधर घूमने लगे। कर्मचारियों और मौजूद लोगों को उन पर संदेह हुआ। इससे बैंक में अफरातफरी मच गई। लुटेरे कोई बड़ी रकम ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। डरकर सभी आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पांचों आरोपी अभी अज्ञात हैं पुलिस उन्हें जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
- फोटो-3, 4, 5