फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में भीषण सड़क हादसा: टिप्पर से टकराई आल्टो कार, पांच की मौत, चार मृतक एक ही परिवार के

Fri, 02 Jul 2021 02:53 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में मातम पसरा है। खोखर गांव के नजदीक टिप्पर से आल्टो कार टकरा गई और इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित गांव खोखर के नजदीक गुरुवार देर शाम आल्टो कार एवं टिप्पर में हुई टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक चार साल का बच्चा शामिल है। मृतकों की पहचान ब्रिकम मसीह (35) पुत्र सादिक मसीह निवासी कलानौर, पड़ोसी मास्टर गुरनाम सिंह (45), गुरनाम सिंह की पत्नी संदीप (43), गुरनाम सिंह की बहन रिंपी (26) और रिंपी की बच्ची कैली (4) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कलानौर निवासी मास्टर गुरनाम सिंह की चार साल की दोहती कैली की दवा गुरदासपुर के एक डॉक्टर से चल रही थी। मास्टर गुरनाम सिंह के कहने पर उनके पड़ोसी दोस्त ब्रिकम मसीह अपनी आल्टो कार में मास्टर के परिवार के चार सदस्यों को लेकर गुरदासपुर डॉक्टर के पास दवा लेने आया था। 

दवा लेने के बाद जब वह वापस गांव कलानौर जा रहे थे तो गुरदासपुर में कलानौर रोड पर स्थित कैब्रिज स्कूल के नजदीक गांव खोखर के पास कार चालक ब्रिकम किसी अन्य गाड़ी को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से मोपेड आ गई जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित होकर सामने से आ रहे एक टिप्पर से जा टकराई। इस हादसे में कार में बैठे सभी पांच सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतकों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया गया, जहां सभी को मृत घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें