फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला : दुकान के आगे से गाड़ी हटाने को कहा तो की फायरिंग, आठ लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। सिटी रोड पर दो गारमेंट्स की दुकानों के पर लेंटर डालते वक्त दो दुकानदारों के बीच क्रशर से भरा ट्रक लगाने को लेकर विवाद पैदा हो गया, जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी और झगडे़ को सुलझाने आए एक दुकानदार के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। विवाद के दौरान एक अन्य युवक रिवाल्वर की बट के हमले से घायल हुआ है। दोनों का इलाज बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस थाना सिटी ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में जख्मी राजन सरीन ने बताया कि सिटी रोड पर उनके चाचा की गारमेंट्स की दुकान है। साथ ही एक और गारमेंट्स की दुकान है। शनिवार को देर रात लगभग 9:30 बजे दोनों दुकानों पर लेंटर पड़ रहा था। चाचा की दुकान के साथ वाले दुकान वालों ने चाचा के दुकान के आगे गाड़ी लगा दी थी। लेंटर डालने में उनके चाचा को समस्या आ रही थी। उन्होंने दूसरे दुकानदार को गाड़ी आगे-पीछे करने को कहा। गुस्से में आए दूसरे दुकानदार ने चाचा से झगड़ना शुरू कर दिया। झगडे़ के दौरान आरोपी दुकानदार ने पिस्तौल तान दी और पिस्तौल के बट से उसके मुंह पर हमला कर दिया और वह घायल हो गया। इसी दौरान साथ लगते एक अन्य दुकानदार सोमिल कुमार ने इस झगड़े को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों को शांत करवाने की कोशिश की तो आरोपी दुकानदार ने पिस्तौल से सोमिल कुमार के पैर में गोली मार उसे घायल कर दिया।
थाना सिटी के एसएचओ सुखइंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने संजीव मल्होत्रा समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी नामजद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें