वारदात की सूचना मिलते ही अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 20 से 25 खाली कारतूस के खोल बरामद किए हैं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमृतसर में जमीन पर कब्जे को लेकर हथियारबंद हमलावरों ने तरनतारन रोड इलाके में देर रात अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पहले पिस्तौल से हवाई फायर किए और फिर जेसीबी मशीन बुलाकर जमीन पर हाल ही में डाला गया लेंटर गिरा दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात थे, लेकिन हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।
पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक हमलावर गाड़ी से पिस्तौल लेकर उतरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद इलाके में गोलियां चलने की आवाजें सुनाई देती हैं। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।
वारदात की सूचना मिलते ही अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 20 से 25 खाली कारतूस के खोल बरामद किए हैं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद और वारदात में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।