अमृतसर के नगर निगम के डंप में लगी आग को बुझाते लोग इस डंप में शहर से उठाया गया सामान रखा जाता है
- फोटो : AMRITSAR
गेट हकीमां स्थित नगर निगम के एक बड़े खुले गोदाम में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण सारा सामान राख हा ेगया। नगर निगम का लैंड व विज्ञापन विभाग इस खुले गोदाम में अतिक्रमण के दौरान हटाए गए सामान व होर्डिंग बोर्डिंग रखता था। गोदाम में तैनात निगम कर्मचारियों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। जब आग नहीं बुझी तो फायर ब्रिगेड को फ़ोन किया गया। फोन न मिलने पर निगम कर्मचारियों ने गिलवाली गेट स्थित निगम फायर दफ्तर में पहुंच कर आग लगने की जानकारी दी। जब तक फायर ब्रिगेड आती तब तक सामान जलकर राख हो गया। निगम अधिकारी सुशांत भाटिया ने बताया की इस अग्निकांड की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।