फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: रेस कोर्स रोड में कोठी में लगी आग, जिंदा जल गया कारोबारी; सुबह शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

Wed, 19 Nov 2025 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि रेस कोर्स रोड की कोठी नंबर 116 में आग लगने की सूचना मिली थी, जब दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तो कोठी से आग की लपटें निकल रही थी। आस-पास के लोगों ने जानकारी दी कि अंदर एक बुजुर्ग थे, जो आग लगने के बाद से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के रेस कोर्स रोड में बुधवार सुबह 9.15 बजे शॉर्ट सर्किट से कोठी में आग लग गई जिसमें कारोबारी की माैत हो गई। 52 वर्षीय किरण आहूजा कॉस्मेटिक्स होलसेल कारोबारी थे। 
विज्ञापन

फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि रेस कोर्स रोड की कोठी नंबर 116 में आग लगने की सूचना मिली थी, जब दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तो कोठी से आग की लपटें निकल रही थी। आस-पास के लोगों ने जानकारी दी कि अंदर एक बुजुर्ग थे, जो आग लगने के बाद से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा कर जब अंदर गए तो कोठी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था और बुजुर्ग किरण आहूजा भी बुरी तरह झुलस गए थे, जिनके शव को एंबुलेंस में सरकारी अस्पताल में भेजा गया। पारिवारिक सदस्यों ने आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया। दमकल विभाग में मौके पर पहुंचकर सारे इलाके की बिजली बंद करवा दी। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन की पुलिस ने कहा कि पारिवारिक सदस्यों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें