फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: युवक की हत्या मामले में पांच आरोपियों पर एफआईआर

Fri, 27 Nov 2026 05:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
डीएसपी अमोलक सिंह और थाना प्रभारी जुगराज सिंह के साथ कांग्रेस पार्टी के हल्का इंचार्ज करणबीर सि
विज्ञापन
श्री खडूर साहिब। तरनतारन जिले के झब्बाल कस्बे में अमरबीर सिंह नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पहले मौत के कारणों की जांच के लिए पोस्टमार्टम कराया लेकिन परिवार ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। कांग्रेस नेता करणबीर सिंह बुरज के हस्तक्षेप के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अमरबीर सिंह को रंजिश के चलते कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा था। उसके सिर में लोहे के कड़े भी मारे गए थे। गंभीर रूप से घायल अमरबीर अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में उपचाराधीन था, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। परिवार ने इन्साफ के लिए करणबीर सिंह बुरज से संपर्क किया। शुक्रवार को बुरज अपनी टीम के साथ थाना झब्बाल पहुंचे। उन्होंने युवक का शव थाने के सामने रखकर प्रदर्शन की चेतावनी दी। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी (सिटी) अमोलक सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने टिंकू, अर्शदीप कौर, हरदीप सिंह, मंदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। डीएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें