पिछले दिनों अमृतसर के 17 से अधिक गांवों में ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई थी। सरकार से मुआवजे के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर ने मिनी सचिवालय में धरना दिया।
विज्ञापन
जिला प्रधान करमजीत सिंह नंगली ने कहा कि पिछले दिनों ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई। जिसकी भरपाई के लिए किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पराली जलाने पर किसानों की जमीनों पर पहुंचकर पर्चे दर्ज किए जाते हैं। लेकिन अब उनकी फसल ओलावृष्टि के कारण खराब हो गई और कोई भी उनकी सार लेने के लिए नहीं पहुंच रहा हैं।
डीसी सोनाक्षी साहनी ने गांव झंझोटी राजासांसी हलके में दौरा किया। बता दें कि जिन गांवों में ओलावृष्टि हुई है, उनके पास हरा चारा भी नहीं है। इस मौके पर वरिंदर सिंह, गुरमेल सिंह नंगली, भगवंत सिंह भोमा, परगट सिंह सोहियां, बलजिंदर सिंह जानियां, बरिंदरजीत सिंह आदि मौजूद थे।