फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, मुआवजे के लिए मिनी सचिवालय में धरने पर बैठे किसान

Tue, 04 Mar 2025 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पिछले दिनों ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई। जिसकी भरपाई के लिए किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमृतसर में धरने पर बैठे किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों अमृतसर के 17 से अधिक गांवों में ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई थी। सरकार से मुआवजे के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर ने मिनी सचिवालय में धरना दिया। 
विज्ञापन


जिला प्रधान करमजीत सिंह नंगली ने कहा कि पिछले दिनों ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई। जिसकी भरपाई के लिए किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पराली जलाने पर किसानों की जमीनों पर पहुंचकर पर्चे दर्ज किए जाते हैं। लेकिन अब उनकी फसल ओलावृष्टि के कारण खराब हो गई और कोई भी उनकी सार लेने के लिए नहीं पहुंच रहा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी सोनाक्षी साहनी ने गांव झंझोटी राजासांसी हलके में दौरा किया। बता दें कि जिन गांवों में ओलावृष्टि हुई है, उनके पास हरा चारा भी नहीं है। इस मौके पर वरिंदर सिंह, गुरमेल सिंह नंगली, भगवंत सिंह भोमा, परगट सिंह सोहियां, बलजिंदर सिंह जानियां, बरिंदरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें