फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जाम किया अमृतसर-तरनतारन हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि अध्यादेश के खिलाफ शनिवार सुबह किसान संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने गांव चब्बा में पीएम नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री तोमर के पुतले फूंकें। किसानों ने अमृतसर-तरनतारन रोड भी जाम कर दिया।
विज्ञापन

किसान नेता गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा कि किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी इस अध्यादेश का विरोध कर रही है। इस कारण उन्होंने पीएम व कृषि मंत्री के पुतले फूंके हैं। यह अध्यादेश पंजाब के किसानों की कमर तोड़ देगा। ये अध्यादेश किसान विरोधी है। इससे बड़ी कंपनियों को किसानों से लूट की कानूनी मान्यता मिलेगी। किसान इसके विरोध में डटकर खड़े हैं। किसान गुरलाल सिंह ने कहा कि पहले मोदी सरकार ने नोटबंदी, जीएसट लागू कर किसानों को कमजोर करने की कोशिश की। अब सरकार कृषि कानून लागू कर किसानों को मजदूर बनाने पर आमादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें