अमृतसर के गोल्डन गेट पर धरने के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ?
- फोटो : AMRITSAR
अमृतसर। किसानों ने अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित गोल्डन गेट के पास प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के साथ महिलाएं भी इस धरने में शामिल हुईं। धरने के कारण अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर कई किमी लंबा जाम लग गया। किसानों ने लारेंस रोड, मजीठा रोड, छेहरटा और बाईपास के कई क्षेत्रों में धरना लगाया। शहर के भीतर भी ट्रैफिक समस्या से दो चार होना पड़ा। किसानों ने दुकानदारों से अपील की वह भी किसानों के संघर्ष में उनका साथ दें। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा की किसानों की ओर से दी गई कॉल को सफल बनाने के लिए किसानों ने सड़क पर जाम लगाया है।