अमृतसर में इंग्लैंड के मेंबर पार्लियामेंट का प्रतिनिधिमंडल अमृतसर कारपोरेशन बिल्डिंग का निरीक्षण करता हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज ट्रस्ट की ओर से अमृतसर में भारत पाकिस्तान बंटवारे की त्रासदी के बारे बनाए जाने वाले अजायब घर को ब्रिटेन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
यह विश्वास प्रस्तावित अजायब घर के लिए बनाए जा रहे टाउन हाल का दौरा करने आए ब्रिटेन के संसद सदस्यों ने ट्रस्ट के सदस्यों को दिया।
ट्रस्टी महिला सदस्य किश्वर देसाई अतिरिक्त सॉलिस्टर जनरल आफ इंडिया पिंकी आनंद जो ब्रिटेन के सांसदों हान डेविड हेनसन, बॉब ब्लैकमैन बरोनेस बारकर के विरासती अजायब घर का स्थान देखने और सुझाव देने पहुंची थी ने बताया कि ब्रिटेन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया गया है। दोनों ट्रस्टी सदस्यों के कहा कि ब्रिटेन से सहायता मिलने से आजादी के संघर्ष, देश के बंटवारे संबंधी कई दस्तावेज मिलने की आशा जगी है।
देसाई ने बताया कि अजायब घर के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये ट्रस्ट की ओर से खर्च किए जाएंगे जोकि दानी लोगों की ओर से आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही टाउन हाल की बिल्डिंग में पहला पहला कार्यालय खोल दिया जाएगा। अजायब घर बनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने इतिहास के आयामों से वाकिफ करवाने के लिए जरूरी है।
इस अवसर पर ब्रिटेन के डिप्टी हाई कमिश्नर डेविड लीलाट, रॉबर्ट हार्पर एशिया पेसिफिक प्रोग्राम मैनेजर, आलम बैंस पॉलीटिक्ल सलाहकार और एसडीएम रोहित गुप्ता उपस्थित थे।