फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में एनकाउंटर: गैंगस्टरों और पुलिस के बीच चली दनादन गोलियां, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, एरिया सील, सर्च

Thu, 24 Oct 2024 12:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में आज सुबह पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना में एक गैंस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश को गोली लगी है जिसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में गैंगस्टर वीरवार सुबह दनादन कई गोलियां चलीं। अमृतसर के कोट मीत सिंह इलाके में जैसे ही फायरिंग की आवाज गूंजी तो इलाके के लोग भी दहशत में आ गए। लोगों ने देखा कि भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। हथियारों से लैस पुलिस के जवान गोलियां चला रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से भी फायरिंग हो रही थी। पुलिस के इस ऑपरेशन के दौरान वहां हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस को यहां गैंगस्टरों के छुपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस वीरवार सुबह तरन तारन रोड स्थित कोट मीत सिंह इलाके में रेड करने पहुंची। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते पर गैंगस्टर ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान एक गैंगस्टर को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 
पुलिस ने जख्मी हुए गैंगस्टर को पकड़ लिया है और फिर और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गैंगस्टरों ने उन्हें देखते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। दोनों तरफ से मौके पर करीब 40 से 50 राउंड फायर हुए हैं। वहीं वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और हर तरफ गहन जांच की जा रही है, क्योंकि ऐसी सूचना है कि इलाके में और भी कई गैंगस्टर छुपे हो सकते हैं, जो कि किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। वहीं जिन गैंगस्टर ने पुलिस पर गोलियां चलाई वह तरन तारन जिले के रहने वाले हैं। हाल फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें