फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: गैंगस्टरों और अमृतसर पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 09:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सभी गैंगस्टर कार में सवार होकर लोपोके इलाके में फिरौती वसूलने जा रहे थे। नाका देख उन्होंने गाड़ी भगा ली। पुलिस ने पीछा कर गैंगस्टरों को घेरा तो उन्होंने गोली चलानी शुरू कर दी। 15-20 राउंड फायर हुए। इस दौरान गैंगस्टर खुशप्रीत के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया।
विज्ञापन
अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टर्स में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गैंगस्टर पट्टी क्षेत्र में फिरौती वसूलने के लिए एक कार से जा रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने लोपोके के गांव कलेर के पास नाकाबंदी कर ली। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक कार आई जिसमें पांचों गैंगस्टर थे। पुलिस का घेरा देख उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। एक गैंगस्टर पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने पांचों को मौके से धर दबोचा। इनसे एक पिस्तौल, दस कारतूस व पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिला देहाती पुलिस के स्पेशल सेल के इंचार्ज डीसीपी गुरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों गैंगस्टर डोनी कैलाशपुरिया के गैंग से जुड़े हुए हैं। इनकी पहचान चंदन सिंह, हरप्रीत सिंह, हरमन सिंह, जशनप्रीत सिंह और खुशप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि सभी गैंगस्टर कार में सवार होकर लोपोके इलाके में फिरौती वसूलने जा रहे थे। नाका देख उन्होंने गाड़ी भगा ली। पुलिस ने पीछा कर गैंगस्टरों को घेरा तो उन्होंने गोली चलानी शुरू कर दी। 15-20 राउंड फायर हुए। इस दौरान गैंगस्टर खुशप्रीत के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी चार से सीआईए के ऑफिस में पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें