अमृतसर मे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। लेकिन इसके सथा ही शहर डीसी ने लोगों के लिए कई हिदायतें जारी की हैं। एक बयान में इन हिदायतों का पालन करने की अपील की गई है।
बयान के मुताबिक हमने आपकी सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन हम अभी भी रेड अलर्ट पर हैं। अब सायरन बजेगा, जो इस रेड अलर्ट का संकेत देगा। कृपया अपने घर से बाहर न निकलें, घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। जब हमें ग्रीन सिग्नल मिलेगा, तो हम आपको सूचित करेंगे। कृपया अनुपालन सुनिश्चित करें और घबराएं नहीं।
दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि हम आपको बता देंगे कि हम सामान्य गतिविधियाँ कब शुरू कर सकेंगे। किसी भी तरह के स्पष्टीकरण के लिए, कृपया हमारे इन नंबरों पर संपर्क करें:-
- सिविल कंट्रोल रूम - 01832226262, 7973867446
- पुलिस कंट्रोल रूम - सिटी 9781130666, ग्रामीण 9780003387