फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: चुनाव आयोग ने तीन पर्यवेक्षक किए नियुक्त

Thu, 23 Oct 2025 09:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। भारतीय चुनाव आयोग ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पुष्पा सत्यानी को उपचुनाव 021-तरनतारन के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शाइनी एस को पुलिस पर्यवेक्षक और वरिष्ठ आईआरएएस अधिकारी मंजरुल हसन को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। तीनों पर्यवेक्षक तरनतारन पहुंच गए हैं। वे उपचुनाव संपन्न होने तक यहीं रहेंगे।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक जिला परिषद तरनतारन कार्यालय के कमरा संख्या 10 में बैठेंगे। चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए उनसे व्यक्तिगत रूप से लोग मुलाकात कर सकेंगे। आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन की शिकायत या रिपोर्ट करने के लिए सामान्य प्रेक्षक पुष्पा सत्यानी से मोबाइल नंबर 82890-01421 पर संपर्क किया जा सकता है। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में शाइनी एस से मोबाइल नंबर 79733-07151 पर संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवारों के चुनाव खर्च या चुनाव खर्च से संबंधित आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए मंजरुल हसन से मोबाइल नंबर 96461-35123 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें