अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो मादक पदार्थ गिरोहों का भंडाफोड़ कर छह ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 9.066 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जंडियाला गुरु निवासी कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत उर्फ हैप्पी जट्ट विदेश में रहता था और पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधा संबंध रखता था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपना नेटवर्क चलाता था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के छेहरटा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।