संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत एक बार फिर गांव डीडा सांसियां में नशा तस्करों पर बुल़डोजर एक्शन देखने को मिला। जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर द्वारा नहरी विभाग की जमीन पर कब्जा करके बनाई अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। गांव के इस व्यक्ति पर नशा बेचने के 21 केस दर्ज थे। इसने अपने घर के साथ नहरी विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण किया था।
एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि जल स्रोत वभाग ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट की थी कि गांव डीडा सांसियां में गुलशन टोनी ने नहरी विभाग की जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण किया है। जिला प्रशासन ने जल स्रोत विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है। नहरी विभाग की जमीन पर कब्जा करने वाले यह लोग नशा तस्करी में शामिल थे। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और एक्साईज एक्ट के केस दर्ज है। इस मौके पर डीएसपी दीनानगर रजिंदर मन्हास के अलावा जल स्रोत विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।