संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए पाकिस्तान की ओर से भेजा गया ड्रोन व हेरोइन कब्जे में ली है। बीएसएफ के खुफिया विंग की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। सूचना थी कि अमृतसर के गांव नेष्टा के समीप खेत में ड्रोन मूवमेंट हुई है। इसके आधार पर गांव में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान खेत में पड़ा एक ड्रोन व उसके साथ बंधा पैकेट बरामद हुआ। पैकेट में 570 ग्राम हेरोइन निकली। बरामद किया गया ड्रोन चीन का बना हुआ है। पुलिस ने हेरोइन बरामद कर ली है, जबकि ड्रोन को बीएसएफ ने जांच के लिए लैबोरेट्री में भेजा है। अज्ञात तस्कर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।