फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने से मना किया तो महिला का कत्ल कर दिया

Fri, 15 Jan 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भिंडी औलख में डीजे बजाने से मना करने पर पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी और उसके पति समेत गांव की अन्य महिला को घायल कर दिया।
विज्ञापन


थाना भिंडीसैयदा पुलिस ने मृतका हरजिंदर कौर के पति बलजिंदर सिंह के बयान पर गांव के ही दिलबाग सिंह, साहिब सिंह, बरजिंदर सिंह, सोनू के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना वीरवार की रात करीब नौ बजे की है पड़ोस में रहने वाले साहिब सिंह के घर पर चल रही पार्टी में डीजे बज रहा था।

पुलिस के अनुसार हरजिंदर कौर ने उन्हें डीजे बजाने से मना किया। इस पर शराब के नशे में धुत दिलबाग सिंह, साहिब सिंह, बरजिंदर सिंह, सोनू ने डांग से हरजिंदर हमला बोल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। झगड़े का बीचबचाव करते पहुंचे हरजिंदर के पति बलजिंदर सिंह, गांव की महिला कुलबीर को भी हमलावरों ने तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। घायलों को गांववासियों ने ऐंबुलेंस की मदद से गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने हरजिंदर का शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया। थाना भिंडीसैयदा थाना प्रभारी सुखइंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें