फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 27 अगस्त के प्रस्तावित महाबंद पर की चर्चा

Mon, 24 Aug 2026 07:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट तथा सांझा मुलाजिम मंच की साझा तालमेल कमेटी के नेताओं ने उपायुक्त दलविंदरजीत सिंह से बैठक की। इस दौरान 27 अगस्त को प्रस्तावित महाबंद पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था रविंदरपाल सिंह संधू और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरपाल सिंह रंधावा भी मौजूद थे। कर्मचारी नेता जगदीश ठाकुर, गुरदीप सिंह बाजवा और अश्वनी अवस्थी ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त दलविंदर सिंह ने कर्मचारी नेताओं से प्रस्तावित कार्रवाई स्थगित करने की अपील की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी जायज और लंबित मांगें स्वीकार करती है तो ही कार्रवाई स्थगित होगी। अश्वनी अवस्थी ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानीं तो कर्मचारी 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी पर जाएंगे। उपायुक्त ने मांग पत्र सरकार के पास भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें