फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर एयरपोर्ट पर डिजीयात्रा सुविधा: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज, ऐसे मिलेगी एंट्री

Sat, 31 Oct 2026 10:38 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

डिजीयात्रा की इस व्यवस्था में चेहरे की पहचान के माध्यम से यात्री की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इससे टर्मिनल में प्रवेश के दौरान दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया आसान होगी और यात्रियों को कतारों में लगने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
amritsar airport - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी है। अब घरेलू यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भी डिजीयात्रा सुविधा से जोड़ा जा रगा है। 
विज्ञापन


इसके तहत एक नवंबर से एयरपोर्ट पर फेस रिकग्निशन तकनीक का लाइव ट्रायल शुरू किया जाएगा। शुरुआती चरण में ई-चिप युक्त पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से विदेश जाने वाले यात्रियों को टर्मिनल भवन में प्रवेश के लिए चेहरे की पहचान का विकल्प मिलेगा। इसके लिए एयरपोर्ट पर फेस स्कैनर मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से तकनीकी तैयारियां पूरी करने के साथ तत्परता परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
विज्ञापन


बार-बार दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
डिजीयात्रा की इस व्यवस्था में चेहरे की पहचान के माध्यम से यात्री की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इससे टर्मिनल में प्रवेश के दौरान दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया आसान होगी और यात्रियों को कतारों में लगने से राहत मिलेगी। खासकर व्यस्त समय में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह व्यवस्था उपयोगी साबित होगी।

सभी यात्रियों को नहीं मिलेगा लाभ
शुरुआती चरण में यह सुविधा सभी यात्रियों के लिए लागू नहीं होगी। इसका लाभ केवल ई-चिप युक्त पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों को मिलेगा, जो अमृतसर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये विदेश रवाना होंगे। विदेश से अमृतसर पहुंचने वाले यात्रियों को फिलहाल इस सुविधा में शामिल नहीं किया गया है। वहीं घरेलू उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों की मौजूदा प्रवेश व्यवस्था में भी कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें