फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दो लाख रिश्वत मामले में तीन मेंबरी कमेटी को बयान दर्ज करा डीएफएससी संधू अंडरग्राउंड, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-एएफएसओ शिवराज खन्ना की ट्रांसफर रुकवाने की एवज में पैसे लेने का मामला
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में तैनात प्रिंसिपल सेक्रेटरी राहुल तिवारी के नाम पर 2 लाख की कथित रिश्वत लेने वाले डिस्ट्रिक्ट फूड सप्लाई कंट्रोलर अमनजीत सिंह संधू के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। डीएफएससी अमनजीत सिंह संधू रिश्वत लेने के मामले में तीन मेंबरी कमेटी को बयान देकर अंडरग्राउंड हो गए हैं। डीएफएससी संधू ने एएफएसओ शिवराज खन्ना से ट्रांसफर रुकवाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है लेकिन पैसे लेने के बाद भी ट्रांसफर नहीं रुकवाई जिसके बाद मामला प्रिंसिपल सेक्रेटरी राहुल तिवारी के पास पहुंचा तो जांच करने के आदेश दिए गए हैं। दूसरी तरफ डीएफएससी अमनजीत सिंह संधू शहर के एक राजनेता के पारिवारिक मेंबर भी हैं। उधर, प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर डीएफएससी संधू आरोपी पाए हैं तो उनके खिलाफ चार्जशीट और केस तक दर्ज किया जाए। जब यह मामला सामने आया था तो संधूू से इस संबंधी पक्ष जाना गया तो उनका कहना था कि आरोप कोई भी किसी पर लगा सकता है। आरोपों का सबूत क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें