फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकियों के बाद भी सरकार आरोपी को पकड नहीं पाई: ज्ञानी रघबीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा है कि 14 जुलाई से हरिमंदिर साहिब के ईमेल पर धमकी भरे मेल आ रहीं हैं। यही मेल सांसद गुरजीत सिंह औजला व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ईमेल पर आ रही है लेकिन बहुत ही अफसोस की बात है कि अभी तक सरकार और प्रशासन आरोपियों को पकड़ नहीं पाया है।
विज्ञापन

ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की एजेंसियां इस मुद्दे पर काम कर रही हैं लेकिन अभी तक एजेंसियां किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब सार्वभौमिक एकता का प्रतीक है जिसका किसी से कोई बैर नहीं है। यहां हर वर्ग, धर्म, देश, रंग, जाति व संस्कृति का व्यक्ति किसी भी समय आकर माथा टेक सकता है। सेवा कर सकता है और लंगर में बैठ कर लंगर खा सकता है। फिर भी ऐसे पवित्र स्थान को बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें