फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में डेंगू पीड़ित की मौत

Sat, 29 Oct 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
विज्ञापन
dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान डेंगू से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई है। वहीं 24 एलाइजा टेस्टों की जांच में 6 और लोग डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। इससे डेंगू पीड़ितों की संख्या 121 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के एसएमओ डाक्टर भूपिनद्र सिंह ने बताया कि एलाइजा टेस्ट के लिए डेंगू संदिग्धों के ब्लड सैंपल दो दिन पहले लिए गए थे। डेंगू पाजिटिव पाए गए मरीजों में दो गुरदासपुर जिले के निवासी है और अन्य पठानकोट जिले से संबंधित हैं। उन्होंने बताया डेंगू से पीड़ित पठानकोट के 25 वर्षीय युवक की की मौत हो गई है। सभी मरीज पिछले एक सप्ताह से बुखार एवं दर्द से पीड़ित चल रहे थे। इन सभी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अस्पताल के रिकार्ड अनुसार डेंगू पाजिटिव की संख्या बढ़ कर 121  हो गई है और संदिग्धों की संख्या बढ़ कर 458  हो गई है। उन्होंने बताया कि डेंगू पाीिटिव पाए गए सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। सभी का निशुल्क इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें