फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
बटाला में पुतला जलाकर प्रदर्शन करते वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा पंजाब के प्रधान महिंदर सिंह हमीरा के निर्देशों पर रविवार को सर्कल प्रधान रणजीत सिंह दकोहा की अध्यक्षता में पुलिस व सरकार के खिलाफ घुमान चौक में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने पुतला जलाकर और नारेबाजी कर रोष जताया और थाना श्री हरगोबिंदपुर में मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

सर्कल प्रधान रणजीत सिंह दकोहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस थानों का सियासीकरण हो रहा है और इन लोगों के कहने पर आम लोगों पर झूठे पर्चे कर रही है। कोरोना जैसी महामारी से जहां लोग पहले ही मुश्किलों में घिरे हुए हैं, वहीं पुलिस आर्थिक तंगी का शिकार हुए लोगों के चालान काटकर सरकारी खजाना भर रही है। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि पुलिस और राजनीतिक पहुंच वाले लोगों की मिलीभगत से शराब माफिया अपना कारोबार कर रहा है।
जहरीली शराब पीने से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है, उसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर बड़े तस्करों को पकड़ना चाहिए। नशा करने वाले नौजवानों पर झूठे पर्चे करने की बजाए उनका इलाज करवाकर नई जिंदगी देनी चाहिए। चेतावनी दी कि सरकार और पुलिस प्रशासन ने उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया बड़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर अजैब सिंह, कश्मीर सिंह, नवनीत कौर, हरजीत सिंह, तलजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, मनजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें