महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अज्ञात जख्मी हो गया। संबंधित थानों की पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
थाना जंडियाला के अधीन क्षेत्र देवीदासपुर के पास एक किसान अपने खेतों से आलू ट्राली पर लादकर जा रहा था। रास्ते में एक कंटेनर ने ट्राली में टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर ने एक जेन कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। घायल किसान निशान सिंह व कार चालक गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया।
वहां चिकित्सकों ने निशान सिंह को उसे मृत घोषित कर दिया। घायल कार चालक की पहचान नहीं हो पाई। कंटेनर चालक हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।
थाना झंडेर के अधीन क्षेत्र में दोपहर 12 बजे बाइक सवार दो युवकों को मल्ली बस सर्विस की बस ने टक्कर मार दी। घायल पीटर मसीह (35), सौरव उर्फ काली (18) निवासी फेयरलैंड कालोनी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई जेमस मसीह ने बताया कि दोनों पेशे से सेनेटरी का काम करते थे। कन्नइयके बांगड़ में किसी ग्राहक के घर से सेनेटरी का काम करने के बाइस से अमृतसर लौट रहे थे। पुल नहर संगतपुरा पर सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।