फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 02 Apr 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
कानवां अडड पर हुए सड़क हादसों में एक महिला व अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पहला हादसा शुक्रवार की देर शाम हुआ। यह सड़क पार कर रही 60 वर्षीय अमृत देवी निवासी गांव शहीदपुर जेएंडके स्टेट ट्रांसपोर्ट बस की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे एंबुलेंस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  दूसरे हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। शुक्रवार की देर रात हुए इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची नेशनल हाईवे एंबुलेंस ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस के ईएमटी अजय पाल सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसने काले रंग की पैंट एवं पीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें